फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत उत्कर्ष महायज्ञ: शंकराचार्य के आगमन से बढ़ा उत्साह, राम वनगमन कथा पर पांडाल भावविभोर

नोएडा सेक्टर-110 रामलीला मैदान में भारत उत्कर्ष महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश-भर से आ रहे श्रद्धालु 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प में अपना योगदान दे रहे हैं। सुबह से ही भक्तों का आगमन निरंतर जारी है, और वातावरण वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि से गुंजायमान रहा। यज्ञ मंडप में एक विशेष आध्यात्मिक क्षण तब साकार हुआ जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज स्वयं पधारे। उन्होंने यजमानों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यज्ञ न केवल आध्यात्मिक साधना है, बल्कि यह राष्ट्र कल्याण और विश्वशांति का पवित्र माध्यम भी है। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। इसके साथ ही, आज की कथा का मुख्य आकर्षण रहा राघवाचार्य जी द्वारा राम वन गमन प्रसंग का दिव्य वृतांत। जैसे ही उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के प्रसंग का वर्णन किया, पूरा पांडाल भक्ति और भावनाओं से भर उठा। कथा के दौरान कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें