फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोए़डा: मां दुर्गा की भक्ति में रंगे बाजार, चुनरी संग सजी आस्था की झलक

नोएडा में नवरात्र से पहले शहर के बाजारों में भक्ति और खरीदारी का माहौल चरम पर है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है मां की चुनरी, जिसने बाजारों को लाल रंग में रंग दिया है। श्रद्धालु अलग-अलग डिजाइन और बजट के अनुसार चुनरियां खरीद रहे हैं, जिससे दुकानों पर अच्छी भीड़ देखी जा रही है। जिले के सेक्टर-18, सेक्टर-12, सेक्टर-76, भंगेल, ममूरा और अन्य बाजारों में चुनरी की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार साधारण चुनरी 100 से 300 रुपये तक, प्रिंटेड और बॉर्डर वाली 300 से 800 रुपये तक, जबकि नेट, स्टोन वर्क और हैंड वर्क वाली डिजाइनर चुनरी 1000 रुपये तक बिक रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें