अब 2 हजार छात्र शहरवासियों को गार्डनिंग के तरीके सिखाएंगे। इसके लिए राजकीय स्नात्कोतर के छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। छात्रों को इसके लिए एसाइनमेंट दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वह शहरभर के अलग अलग स्थानो में पौधारोपण और गार्डनिंग करेंगे और लोगों को जगह और स्थिति के अनुसार पौधे लगाने के तरीके भी सिखाएंगे। इसके लिए वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर छात्रों को प्रशिक्षित कर रही हैं।