फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: फोन कॉल कर नंबर बढ़वाने का झांसा दे रहे साइबर अपराधी

ग्रेटर नोएडा । माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का परिणाम परिणाम जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। परिषद के स्तर पर परीक्षार्थियों के आंतरिक अंक अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई थीं, उन्हें भी संपन्न करा लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से कराए जा रहे मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो गया था। उन्होंने बताया कि अप्रैल के चौथे सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। दोनों कक्षाओं में 42 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को फोन कॉल कर नंबर बढ़वाने का झांसा साइबर ठगों की ओर से दिया जा रहा है। इससे बचने की जरुरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें