फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने बुधवार को अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जहां बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विमला बाथम व नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन समेत एससी मिश्रा मौजूद रहे। आनंद मोहन ने शहर में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सभी से सहयोग करने की अपील की। सेक्टर 62 स्थित एवियर हब में आयोजित समारोह के दौरान संस्था की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा कई सालों से जरूरतमंद महिलाओं की मदद नि:शुल्क की जाती है। उनके द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं ने आज अपनी खुद की पहचान बनाई है, यहां तक की बच्चे भी कम्यूटर की बारीकियां सीख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ को लेकर जागरूक किया गया। बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। मंच संचालन रेनू छिब्बर ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें