कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नियोक्ताओं को लंबित दंड और क्षतिपूर्ति से जुड़े मामलों के निपटारे का मौका देने के लिए विश्वास-2026 योजना शुरू की है। यह एकमुश्त योजना छह महीने तक चलेगी। इसके तहत दंड से जुड़े पुराने लंबित मामलों का संशोधित दरों पर निपटारा किया जाएगा। योजना का उद्देश्य मामलों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटाना है। योजना 29 से लागू हो गई है।