अवैध शस्त्र की सप्लाई करने के साथ इन्हें आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से दो दिन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीनों जोन में कुल 80 मुकदमे पंजीकृत करते हुए। 83 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 65 कंट्री मेड पिस्टल (सीएमपी) यानी देसी तमंचा सहित 270 कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 19 चाकू बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरी मीणा का कहना है कि नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 30 मुकदमे पंजीकृत कर 30 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। 25 सीएमपी सहित 18 कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार चाकू बरामद किए गए है। 20 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है। वहीं सेंट्रल नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 26 मुकदमे पंजीकृत कर 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 13 सीएमपी सहित 14 कारतूस, दो खोखा कारतूस, 13 चाकू बरामद किए गए। जबकि ग्रेटर नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 24 मुकदमे पंजीकृत कर 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 27 सीएमपी सहित 238 जिंदा कारतूस, दो चाकू बरामद किए गए। 12 मैगजीन, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल, चार चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। इस तरह तीनों जोन में कुल 80 मुकदमे पंजीकृत करते हुए 83 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि 65 सीएमपी सहित 270 कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 19 चाकू बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में 15-5 हजार के इनामी बदमाश, गैंगस्टर के अपराधी भी शामिल है। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जाएगी।