पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में सोमवार सुबह से 48 घंटे का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर सोलर योजना के बारे में विस्तार से बताया और आवेदन कराया जा रहा है। शिविर में पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े वेंडर को भी आमंत्रित किया गया है, जो मौके पर ही उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सभी दस्तावेजों के बारे में बता और समझा रहे हैं। इसके अलावा मीटर और विद्युत निगम के अन्य विभागों के अधिकारी भी उपभोक्ताओं को जागरुक कर रहे हैं। मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि शिविर मंगलवार शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सोलर के फायदे भी बताए जा रहे हैं।इस मौके पर अधीक्षण अभियंता प्रथम विवेक पटेल समेत अधीक्षण अभियंता द्वितीय, अधिशासी अभियंता सप्तम, अधिशासी अभियंता मीटर समेत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।