राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग पर राठीवास मोड़ पर निर्माणाधीन फलाई ओवर का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है जबकि फलाईओवर के ऊपर से वाहनों का आवागमन चालू हो गया है,तथा फलाईओवर के नीचे से निकलने के लिए अभी एक यू टर्न अस्थायी रुप से चालू कर दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग से अतीत में पटौदी की और आने-जाने को लेकर वाहन चालको सहित पैदल निकलने वाले लगभग पांच दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब राठीवास मोड़ पर फलाईओवर आने वाले दिनों में बनने के साथ ही राठीवास, दिनोकरी, लांगडा, पथरेडी, बिलासपुर कलां, बिलासपुर खुर्द,फतेहपुर,जोरासी,आकेडा,हसनपुर,तावडू सहित लगभग पांच दर्जन गांवों के लोगों को फलाईओवर का फायदा मिलेगा।