हल्की बारिश भी ओल्ड दिल्ली रोड के लिए आफत बन जाती है। बारिश के बाद इस सड़क पर सदर बाजार के पास महावीर चौक से लेकर डूंडाहेड़ा बार्डर तक जगह-जगह जमा पानी आने-जाने वालाें के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। कुछ जगहों पर सीवेज ओवर फ्लो होकर बरसाती पानी में मिल गया है।