फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: चंदू-बुढ़ेरा और बसई में बनेंगे 100-100 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र

गुरुग्राम शहर में बढ़ती पेयजल मांग को पूरा करने के लिए चंदू-बुढ़ेरा और बसई जल शोधन परिसर में 100-100 एमएलडी क्षमता के नए संयंत्र बनाए जाएंगे। चंदू-बुढ़ेरा में छठे जल शोधन संयंत्र की योजना को पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी थी, जबकि बसई में 100 एमएलडी क्षमता के संयंत्र का काम शुरू हो गया है। चंदू-बुढ़ेरा जल शोधन परिसर में पांचवां 100 एमएलडी क्षमता का संयंत्र शुरू किया जा चुका है। इसका ट्रायल भी लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ परिसर में पांच संयंत्रों से प्रतिदिन कुल 500 एमएलडी पानी का शोधन किया जा रहा है। छठे संयंत्र के निर्माण से जल शोधन क्षमता में 100 एमएलडी की और बढ़ोतरी होगी। वहीं, बसई जल शोधन परिसर में भी 100 एमएलडी क्षमता के नए संयंत्र का निर्माण शुरू हो गया है। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें