स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।