गुरुग्राम। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आने वाले चार महीने खेल गतिविधियों से भरे रहेंगे। खेल विभाग ने प्रतियोगिताओं के कैलेंडर में बदलाव करते हुए पांच बड़े आयोजनों की रूपरेखा तैयार की है। इनमें राज्य खेल महाकुंभ, फिट हरियाणा मैराथन, खेल नर्सरी प्रतियोगिता और सीएम कप जैसे आयोजन शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, राज्य खेल महाकुंभ में करीब 6500 खिलाड़ी 30 अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।