गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण शीतला माता रोड का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी राहगीरी फाउंडेशन को दिया गया है। इसकी 3.7 किलोमीटर सड़क पर पानी निकासी, फुटपाथ और सीवर लाइन को बेहतर किया जाएगा। सड़क के कायाकल्प करने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस रोड पर शीतला माता मंदिर होने से हमेशा भीड़ रहती है।