फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: उपायुक्त आवास के सामने तीन माह से खुदी सड़क, धूल से लोग परेशान

गुरुग्राम शहर में सड़कों की बदहाली और धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के दावों के बीच उपायुक्त आवास के सामने की सड़क पिछले तीन माह से खुदी पड़ी है। नगर निगम की ओर से यहां सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र की यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क खुदी होने और धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। वहीं, वाहनों की आवाजाही से धूल हवा में फैलती रहती है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। एक ओर शहर में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महीनों से खुदी सड़क पर धूल रोकने और सड़क को दुरुस्त करने की व्यवस्था नहीं होने से इन प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों को उम्मीद है कि नगर निगम सीवर लाइन का काम जल्द पूरा कर सड़क की मरम्मत कराएगा, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और धूल से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें