बारिश के 24 घंटे बाद भी द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव बना हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसई चौक से आगे अंडरपास के पास सिलिंडर से भरा एक ऑटो पलट गया। इस घटना से यातायात बाधित हुआ और लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। क्षेत्र में अभी भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।