गुरुग्राम। बजघेड़ा और नजफगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। आसपास की सोसाइटियों रहने वाले लोग सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और सफाई संबंधी समस्याओं से परेशान है। लोगों ने बताया कि यहां तेज रफ्तार बसें और भारी व्यावसायिक वाहन लगातार गुजरते हैं। इन वाहनों से उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। सड़क पर धूल की मोटी परत जमी हुई है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि धूल उड़ती धूल को कम करने के लिए न तो पानी का छिड़काव किया जाता है।