फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में लगातार बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की विशेष ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण मरीजों को पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण केंद्र पर घंटों तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। इससे गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें