गुरुग्राम के सेक्टर-102ए स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली छह लेन सड़क लगभग पूरी बन चुकी है, लेकिन करीब 10 मीटर हिस्से का निर्माण नहीं होने से पूरी परियोजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जमीन के एक छोटे से टुकड़े पर निर्माण अटकने के कारण मेडिकल कॉलेज, आसपास की सोसायटियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।