द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप स्थित सूरत नगर फेज-1 कॉलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। करीब 25 गलियों वाली इस कॉलोनी में हजारों लोग रहते हैं, जिन्हें जलभराव, सीवर, बिजली और पीने के गंदे पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन को शिकायतें देने के बावजूद अधिकांश समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।