फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर में एचएसआईआईडीसी का बड़ा अभियान, 8 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

मानेसर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एव अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने मंगलवार को सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि कब्जा करने वाले लोगों को पहले ही जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था। उन्हें सोमवार तक अपना सामान हटाने का समय दिया गया था। इसके बावजूद कई लोगों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की। इसके बाद मंगलवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गई। इसके अलावा कई जगहों पर रखा कबाड़ भी हटाया गया। वहां पर अस्थायी रूप से बनाए गए निर्माण को भी तोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में करीब सात से आठ एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सबसे ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां इसी जमीन पर बनी हुई थी। अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। जिन जगहों से कब्जा हटाया गया है, वहां जल्द ही बाउंड्री कराई जाएगी। ताकि भविष्य में दोबारा कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें