फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हरियाली तीज की धूम, महिलाओं ने नाच-गाकर मनाया जश्न

गुरुग्राम: बरसो रे मेघा- मेघा बरसो रे मेघा बरसो.. कोसा है कोसा है बारिश का बोसा है। हरे रंगी की पोशाकों में मेंहदी लगे हाथो को लहरा कर जब महिलाएं नाची तो सचमुच शहर में बारिश होने लगी। महिलाओं के हरियाली तीज महोत्सवों ने जैसे सावन को जगा दिया हो। सेक्टर चार स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में काफी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा के सजी- धजी महिलाएं शामिल हुई। अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन की महिला शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में घेवर, चाट पकौड़े का लुत्फ लेने के साथ बरसात के गानों में खूब डांस हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में संगठन की अध्यक्ष मीना गर्ग, इंदु जैन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। सेक्टर 45-46 स्थित ग्रीनवुड सिटी में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने डांस किया, उपहारों के आदान प्रदान किए गए। मेंहदी लगाई और तरह-तरह के व्यंजनों को स्वाद लिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता खोंसला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का ग्रीनवुड सिटी के ए, बी, और सी ब्लॉक के परिवारों ने जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें