फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Rain: गुरुग्राम वालों को बारिश ने दी राहत, दिनभर उमस से रहे परेशान

गुरुग्राम में सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। चिपचिपी गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। कई लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय और छांव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी और उमस का असर लोगों पर साफ दिखाई दिया। शाम के समय मौसम बदला और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक गुरुग्राम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से और राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें