फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बाइक-ऑटो वाले उड़ा रहे डीसीपी के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां, देखें रिपोर्ट

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाेपहिया व तिपहिया वाहन चालक पुलिस उपायुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली बेरोक-टोक फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों को हाईवे व एक्सप्रेसवे पर रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हाईवे की हकीकत ने पुलिस अधिकारियों के दावों को खोखला साबित कर दिया है। हाईवे पर पुलिस द्वारा मैन्युअली तरीके से दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान भी नहीं काटे जा रहे। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने दिल्ली-जयपुर हाईवे व द्वारका एक्सप्रेसवे पर छाेटे व धीमी गति वाले वाहनों की एंट्री को लेकर आदेश जारी किए हैं। इसके लिए तीन दिन पहले बैठक में यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिए गए है कि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर सख्ती बरती जाए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। लेकिन वर्तमान में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर छाेटे व धीमी गति वाले वाहनों की एंट्री नहीं रूकने से डीसीपी (यातायात) के आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है। एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो व ट्रैक्टर के संचालन रोकने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करके इन छोटे वाहनों को रोका जाएगा। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने वाले दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान भी काटे जाएंगे। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें