फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में गुड़गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नूंह की टीम को वीजेडी पद्धति के तहत पांच विकेट से शिकस्त दी। रोहतक स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुड़गांव के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन कर टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नूंह की टीम गुड़गांव के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 48.2 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। नूंह की ओर से मोहम्मद सुहेल ने 45 रन बनाए। मोइन खान ने 26, मोहम्मद वसीम ने 22 और राहुल ने 21 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें