फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अतिक्रमण की शिकायत के लिए जीएमडीए बनाएगा एंटी-एन्क्रोचमेंट एप

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 21 Aug 2026 08:16 PM IST

गुरुग्राम शहर में अतिक्रमण की पहचान और शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल/एप्लीकेशन विकसित कर रहा है। इसके माध्यम से आम नागरिक भी अतिक्रमण की जानकारी जीएमडीए तक पहुंचा सकेंगे। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में अतिक्रमण मुक्त गुरुग्राम अभियान, सरकारी जमीन और ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा, हरित क्षेत्रों के रखरखाव, आधारभूत ढांचे और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीसी मीणा ने बताया कि प्रस्तावित एप्लीकेशन सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल होगा। नागरिक इसके माध्यम से अतिक्रमण वाले स्थान का विवरण, जियो-कोऑर्डिनेटेड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो अपलोड कर सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें