निश्चय क्रिकेट अकादमी और पावरप्ले क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप का मैच खेला गया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। पहले मुकाबले में जीडी गोयनका स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेम्स इंटरनेशनल स्कूल, पालम विहार की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर 49 रन बनाए और 6 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। जेम्स इंटरनेशनल के बल्लेबाजों ने आसान लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई।