फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 600 रुपये KG बिक रही गैस: ढाबा चालक बोला- समय पर नहीं मिल रही LPG, महंगाई से ग्राहक नहीं आ रहे

खाड़ी में जारी युद्ध के असर के चलते औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत और कमी का असर अब साफ दिखने लगा है। खासकर रेहड़ी-पटरी वालों और ढाबा चालकों पर इसका सीधा असर पड़ा है। गैस की कमी के कारण कई ढाबा चालक अब तंदूर का इस्तेमाल करने लगे हैं। कुछ रेहड़ी वाले तो काम छोड़कर अपने गांव लौटने लगे हैं, क्योंकि गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे और महंगाई बढ़ रही है। गैस की बढ़ती कीमतों के कारण ढाबा चालकों ने चाय और अन्य खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग अक्सर रेहड़ी से ही खाना पीना खरीदते हैं। अब गैस की कमी और महंगाई के चलते उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से न सिर्फ रेहड़ी-पटरी वाले प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि काम करने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का खर्च भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें