गुरुग्राम नगर निगम की हड़ताल को 8 दिन हो चुके हैं। गंदगी मुख्य सड़काें पर नजर आ रही है। डीएलएफ फेज -2 के निवासियों ने हाईवे और अंडर पास पर जमा हुए कूड़े को लेकर काफी चिंता जताई है। निवासियों ने नेशनल हाईवे के साथ शंकर चौक के अंडरपास के पास काफी मात्रा में जमा कूड़ा के कारण होने वाली परेशानी को साझा किया है। डीएलएफ फेज टू के निवासी ध्रुव बंसल ने बताया कि अंडरपास में इतना ज्यादा कूड़ा डाल दिया गया है कि वाहनों की आवाजाही मुश्किल है। कूड़े से भरे अंडरपास की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।