गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-36 में कंपनियों द्वारा फेंके गए कूड़े के ढेर में शनिवार की दोपहर को आग लग गई। शाम करीब 4.45 बजे कूड़े में आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां माैके पर भेजीं। दमकल कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव करके कूड़े के ढ़ेरों में लगी आग पर काबू पाया। औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों द्वारा सेक्टर-36 में कूड़ा फेंका जाता है। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास क्षेत्र में कंपनियों द्वारा प्रोक्डशन के बाद बचे कूड़े (वेस्ट मटेरियल) के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन कूड़े के ढेरों में आग लगा दी। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास धुआं ही धुआं उठता दिखाई देने लगा। इसके बाद किसी व्यक्ति ने फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा।