फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम बस अड्डा से डूंडाहेड़ा जा रही सिटी बस में लगी आग, 60 यात्री थे सवार

ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रूट नंबर 215 पर गुरुग्राम बस अड्डा से डूंडाहेड़ा जा रही सिटी बस में आग लग गई। घटना के दौरान सिटी बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान सिटी बस के पिछले हिस्से में इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सड़क किनारे बस को खड़ी करके दोनों दरवाजों को खोला। जिसके बाद सभी सवारियां बस से नीचे उतरी। देखते ही देखते आग ने सिटी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बस में आग लगने की घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें