फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Strike: गुरुग्राम में कर्मचारियों की नौवें दिन हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल 13 अगस्त को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। इस हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार गरीब सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। 13 मई के समझौते में 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क और फायर विभाग के ड्राइवर व फायरमैन को 30 जून तक पक्का करना शामिल था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने की मांग भी थी। न्यूनतम वेतन 15200 रुपये सुनिश्चित करने और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का वादा भी किया गया था। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार यूनियन नेताओं को बार-बार गुमराह कर रही है और केवल आश्वासन देती रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें