फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गड्ढों के कारण सड़क पर पलटा ई-रिक्शा

गुरुग्राम सेक्टर-23ए की मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक की मदद की और उसे ई-रिक्शा से बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से चालक की जान बच गई। सेक्टर-23ए की इस सड़क से पालम विहार, बजघेड़ा और द्वारका एक्सप्रेसवे से उद्योग विहार की ओर रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है। सेक्टर-23ए निवासी भवानी शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस 18 मीटर चौड़ी सड़क की मरम्मत सिर्फ 9 महीने पहले ही हुई थी, इसके बावजूद कुछ ही महीनों में सड़क पर कई गड्ढे हो गए। इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। निवासियों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें