फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ड्रेनेज नेटवर्क होगा मजबूत, जलभराव से मिलेगी राहत

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 20 Jul 2026 06:30 PM IST

गुरुग्राम में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर व्यापक ड्रेनेज सुधार कार्य करेगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली इस परियोजना के तहत 15 किलोमीटर लंबे ड्रेनेज नेटवर्क को दुरुस्त कर सतही नालों की कनेक्टिविटी मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ी जाएगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने बताया कि महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक का मार्ग शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जो कई रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। परियोजना के तहत मौजूदा ड्रेनेज नेटवर्क की कमियों को दूर किया जाएगा। जहां नाले क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी और जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां नए ड्रेन बनाकर मिसिंग लिंक पूरे किए जाएंगे। इससे वर्षा जल तेजी से मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन तक पहुंच सकेगा। दोनों ओर लगभग 7.5-7.5 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा। सेक्टर-14, सेक्टर-17, सेक्टर-18, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को तेज वर्षा के दौरान जलभराव से राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें