फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में खिलाड़ियों का डिजिटल डेटाबेस बनेगा, शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल

गुरुग्राम में स्कूल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्टूडेंट स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करते हुए जिले के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खेलों में भाग लेने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए। इस व्यवस्था का उद्देश्य खिलाड़ियों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और भविष्य की प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक व्यवस्थित बनाना है। पोर्टल पर विद्यार्थियों के खेल, आयु वर्ग, प्रतियोगिता श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का सत्यापन और चयन पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी होगा। साथ ही कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी और खिलाड़ियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें