फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 07 Aug 2026 10:24 PM IST

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं और आमजन से विशेष सावधानी बरतने और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि बिजली की लाइनें और विद्युत उपकरण अत्यंत संवेदनशील होते हैं तथा थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान बिजली के तारों, खंभों, ट्रांसफार्मरों और मीटर बॉक्स के आसपास विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।,किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या अथवा संभावित खतरे की सूचना तत्काल बिजली निगम को देने की अपील की गई है। बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ हो या ढीला होकर लटक रहा हो, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं और न ही उसे छड़ी, डंडे या किसी अन्य वस्तु से हटाने का प्रयास करें। बारिश के कारण जमीन गीली होने पर विद्युत करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। निगम ने पेड़ों, बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विशेष रूप से तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की शाखाओं के बिजली की लाइनों पर गिरने की संभावना रहती है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी आपातकालीन सहायता एवं शिकायत के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1912 तथा 1800-180-4334 पर संपर्क किया जा सकता है। संभावित विद्युत खतरे की सूचना. फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन अथवा निकटतम लैंडमार्क सहित व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दे सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें