गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता राजनीतिक कर मासूम छात्रों को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस नीति नहीं है, इसलिए वे युवाओं और छात्रों को भ्रमित कर उन्हें भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और छात्र विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की मांगों के प्रति गंभीर है और छात्र हित के लिए काम कर रहे हैं। वह दो दिन के गुरुग्राम के दौरे पर हैं। शुक्रवार को पहले दिन वे राज्य के विकास और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं।