गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच सड़क को पार करने के लिए सबवे और एफओबी नहीं है। ऐेसे में हाईवे को कई जगहों पर लोगों को पार करने में परेशानी हो रही है। लोगों को जान हथेली पर रखकर हाईवे को पार करना पड़ रहा है। गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना तक गुरुग्राम-सोहना तक एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कराया गया है। इसी हाईवे से सोहना से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जुड़ जाता है। गुरुग्राम-सोहना रोड के दोनों ओर कई मॉल और शॉपिंग काम्पलेक्स के अलावा आवासीय सोसाइटियां बनी हैं। ऐसे में लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। एनएचएआई ने वाहना चालकों के लिए कई जगहों पर यू टर्न तो दिया लेकिन पैदल वालों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कराया। दूसरी ओर सेंट्रल वर्ज पर पैसे लगाकर तार लगवा दिया। हालांकि कई जगहों पर लोगों से सड़क पार करने का रास्ता बना लिया है। फाजिलपुर चौक पर लोगों सड़क पार करने के लिए लोहे की ग्रिल को झालर से सजा दिया है। चार अन्य जगहों पर बनेंगे एफओबी, जल्द शुरू होंगे कार्य इसके अतिरिक्त सुरक्षित पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए जीएमडीए जल्द ही शहर में चार फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी करेगा। इन स्थानों में सेक्टर 14 बाजार, सोहना रोड पर रहेजा मॉल के पास, सोहना रोड पर सीडी चौक और शीतला माता रोड शामिल हैं। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। जल्द ही जीएमडीए कार्य शुरू कराएगा। इस पर जीएमडीए करीब 16 करोड़ रुपये खर्च करेगा।