गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर के प्रमुख व्यस्त मार्ग ओल्ड दिल्ली रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए करीब पांच किलोमीटर लंबे हिस्से में व्यापक अभियान चलाया। डुंडाहेड़ा बॉर्डर से अतुल कटारिया चौक तक चले दो दिवसीय अभियान में अवैध शेड, रैंप और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही सड़क पर बनाए गए करीब 25 अवैध कट भी बंद किए गए। सड़क के दोनों ओर 10 फीट तक कब्जा हटाया गया। पहले चरण में डुंडाहेड़ा बॉर्डर से हनुमान मंदिर चौक की ओर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया गया।