फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिलेनियम सिटी की हवा खराब, फिर भी कूड़े में लगाई जा रही आग

मिलेनियम सिटी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में चल रही है। शुक्रवार को एक्यूआई 271 यानि खराब श्रेणी में रहा। इसके बावजूद नगर निगम कूड़े में आग लगाने वालों और नियमित कूड़े का उठान नहीं करा पा रहा है। जिस कारण लोग सुबह कूड़े के ढेर में आग लगा दे रहे हैं। इससे भी हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। शुक्रवार को भी शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 दर्ज किया गया। इसके अलावा विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 256, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 292, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 और सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 103 दर्ज किया गया। हालांकि प्रदूषण के कारण पूरे दिन आसमान में हल्की धुंध छाई रही। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि कचरे में आग लगाना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा करने वालों पर निगम टीमों द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है। कचरे में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। निगमायुक्त के अनुसार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया हुआ है। इसके तहत प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। ग्रेप के तहत कचरे में आग लगाना, तंदूर में कोयला या लकड़ी जलाना, सार्वजनिक स्थान पर कचरा या मलबा फैंकना, बिना ढक़े निर्माण सामग्री या मलबे को रखना व परिवहन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें