कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर में उन्नत भारत अभियान के तहत सतत कृषि और प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक डॉ. आर. एन. पडारिया ने की। डॉ. पडारिया ने किसानों को उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों और इस परियोजना के तहत किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी शैक्षणिक संस्थान, शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और आम लोग अपनी भागीदारी निभाएं। सभी के सहयोग से ही भारत प्रगति की ओर बढ़ सकता है। डॉ. पडारिया ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नई तकनीकियों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से भी इस परियोजना से जुड़कर नए और नवाचारी विचार साझा करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती और सतत कृषि के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने ने बताया कि किसानो को धीरे धीरे रासायनिक खेती को कम करते हुए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा जिससे किसान गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान का उत्पादन कर सकेंगे। किसानों ने नई तकनीकियों और विधियों को अपनाने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में 350 से अधिक किसान, विद्यार्थी और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।