फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सीएम सैनी को काले झंडे दिखाने पर आठ कांग्रेसी गिरफ्तार, SHO समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

अनुज कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 02:56 PM IST

शनिवार को सिविल लाइंस थाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि थाने के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए, ताकि कोई कार्यकर्ता थाने में प्रवेश न कर सके। शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किए गए नौ लोगों को सिविल लाइंस थाने में रखा गया था। जिनको शनिवार की दोपहर को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में सिविल लाइंस थाने के एसएचओ बिजेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इनमें नौ सिविल लाइंस थाने में तैनात थे और एक एसआईएस ब्रांच से एएसआई अमित कुमार हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम आगमन पर शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस क्षेत्र अचानक सड़क पर आकर उनके काफिले के सामने काले झंडे फहराये थे और मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए थे। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। एफआईआर में पंकज डावर और वर्धन यादव के नाम भी शामिल हैं, लेकिन वह दोनों अभी कहां हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। दोनों नेताओं के भी फिलहाल फोन स्विच ऑफ हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनो नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस अधिकारी भी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार दोपहर कई कांग्रेसी सिविल लाइंस थाने के बाहर जमा हुए हैं और केस के बारे में अपडेट ले रहे हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को पुलिस उपायुक्त पश्चिम के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें