फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: इफ्को चौक से एसपीआर तक सुधरेगी 7.1 किमी सड़क, सेक्टर 68 और 69 में बनेगा नया लिंक

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में मंगलवार की शाम हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। सेक्टर 68/69 के बीच मिसिंग लिंक का निर्माण होगा। जबकि, इफ्को चौक से दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक 7.1 किलोमीटर सड़क कॉरिडोर का अपग्रेडेशन शामिल है। इफ्को चौक से एसपीआर तक 7.1 किलोमीटर लंबे सड़क कॉरिडोर का विशेष मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसमें सेक्टर 28/29, 43/44, 52/52ए और 56/57 को विभाजित करने वाली सड़कें शामिल हैं। पूरे कॉरिडोर की मुख्य सड़क पर बिटुमिनस ओवरले किया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। सेक्टर 68 और 69 को विभाजित करने वाली सड़क पर मिसिंग लिंक और सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे एसपीआर और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सेक्टर 68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 की पहुंच भी आसान होगी। योजना के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी और 1,100 मीटर मौजूदा सड़क पर बिटुमिनस लेयर बिछाई जाएगी। करीब 26.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें