फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वित्त वर्ष के अंतिम दिन टैक्स जमा करने की होड़, निगम को मिला रिकॉर्ड राजस्व

गुरुग्राम। वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर बिल जमा करने को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही निगम कार्यालयों में नागरिक पहुंचने शुरू हो गए और अंतिम दिन का लाभ उठाते हुए अपने बकाया बिल जमा करवाए। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कुल एक वर्ष में 350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम के खजाने में जमा हुई। इसके साथ ही 56 करोड़ रुपये वाटर बिल के रूप में भी प्राप्त हुए, जो निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें