गुरुग्राम में धनवापुर सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 33 केवी का गैस इन्सुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) तैयार कर लिया। 31.63 करोड़ रुपये की लागत से बना यह जीएमडीए का पहला जीआईएस सबस्टेशन होगा। इसके चालू होने से एसटीपी में बिजली बाधित होने पर भी सीवर शोधन कार्य प्रभावित नहीं होगा। इसका जल्द ही विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार संयंत्र की वर्तमान क्षमता 218 एमएलडी है। इसकी 100 एमएलडी और क्षमता बढ़ाई जा रही। फिलहाल संयंत्र को 11 केवी फीडर से बिजली मिलती है। कई बार फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है और संचालन के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में संयंत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए जीएमडीए सब स्टेशन का निर्माण करा रहा था जोकि अब बनकर तैयार है।