गुरुग्राम शहर में सड़क सुरक्षा, बेहतर रोशनी और नागरिकों की सुरक्षा व आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत, पहले चरण में 19 प्रमुख सड़कों के फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज पर कुल 2480 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना का उद्देश्य रात के समय सड़कों पर दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। इस योजना के पहले चरण में, 10 सड़कों के फुटपाथों पर 2050 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इन सड़कों में हुडा सिटी सेंटर से सिग्नेचर चौक, हुडा सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, हुडा सिटी सेंटर से बख्तावर सिंह चौक, बख्तावर सिंह चौक से मेदांता ट्रैफिक लाइट, हीरो होंडा चौक से बख्तावर चौक, बख्तावर चौक से मेफील्ड गार्डन रोड, मेफील्ड गार्डन से एसपीआर रोड, सोहना रोड पर पार्क अस्पताल से मेफील्ड गार्डन, पार्क अस्पताल चौक से एसपीआर रोड तथा धर्म मार्ग शामिल हैं। इनमें से मेदांता रोड के फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।