गुरुग्राम में मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा समिति की 9वीं बैठक निगम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 171 करोड़ रुपये की लागत के 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें सदर बाजार में 235 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बाजार में कैमरे लगने से शहर की सुरक्षा और मजबूत होगी। सदर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार है। यहां पर हर प्रकार की दुकाने हैं, ऐसे में काफी भीड़ रहती है। सीसीटीवी लगने से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।