मोदीनगर के गांव विद्यापुर का मामला बताया जा रहा है। कुछ महिलाएं गांव में बौद्ध धर्म से जुड़ी प्रचार सामग्री के साथ आई थीं। इस दौरान लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया है।