फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साहिबाबाद में ट्रक छुड़वाने के लिए आपस में भिड़े सेल टैक्स अधिवक्ता, जमकर चले लात-घूसे

मोहन नगर स्थित सेल टेक्स कार्यालय में मंगलवार को महिला-पुरुष सेल टेक्स अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट और थप्पड़बाजी हुई। मामले में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महिला अधिवक्ता और उनके पति दोनों सेल टेक्स अधिवक्ता हैं। मंगलवार को सेल टेक्स की टीम की कार्रवाई में पकड़े गए ट्रक को छुड़वाने के लिए दूसरे सेल टेक्स वकील ने ट्रक चालक से बात की थी। अधिवक्ता ने उसकी प्रक्रिया भी शुरू करा दी थी। इसी दौरान महिला अधिवक्ता ने भी ट्रक चालक को अपना क्लाइंट बनाने के लिए बातचीत करनी शुरू कर दी। तभी दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया। महिला अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता का गिरेहबान पकड़कर बदसुलूकी शुरू कर दी। यहां तक कि थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद दोनों में जमकर थप्पड़बाजी हुई। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों तहरीर दे दी गई है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें