फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कर्बला के मैदान में हुए शहीदों को याद कर सोगवारो ने छुरियों से किया मातम

मुहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन की शहादत की याद में अंजुमन यादगारे हुसैनी के नौजवानों ने कच्ची सराय हुसैनी चौक, आजाखाने पर मजलिस का आयोजन किया। परंपरागत मार्गों से मातमी दस्ते के साथ ताजिये का जुलूस निकाला गया, जो शान मियां जैदी, चांद मियां जैदी, जावेद जैदी के मकान से शुरू हुआ। इसके बाद दूसरा और तीसरा ताजिया मास्टर जाहिद के इमामबाड़ा से उठाया गया। जुलूस अंसारी चौक, कोट दरवाजा होते हुए मोहम्मद मुराद गाजी की दरगाह स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को रीति-रिवाज के साथ दफन किया गया। मातमदारों ने छुरियों, जंजीरों और लोहे के ब्लेडों से मातम किया, जिससे वे खून से लथपथ हो गए। अखाड़ेबाजों ने पटाबाजी के करतब दिखाए। अंजुमन के अध्यक्ष भूरे चौधरी, फारूक चौधरी, यूनुस पहलवान, नौशाद शेखजी, ताज चौधरी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें